संदेश

अक्टूबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Women in writing

चित्र
मिथकों का बदलना, उन्हें स्त्रियों के नज़रिये से देखा जाना ~यह तस्वीर न्यू यॉर्क टाइम्ज़ से ली गयी है। तस्वीर में  हाथों में ग्रीक गॉड पर्सीयस का सिर लेकर खड़ी ग्रीक मिथॉलजी की मशहूर वैम्प साँप जैसे बालों वाली मेडुसा का स्कल्प्चर है।  यह स्कल्प्चर नामचीन कलाकार लूचानो गरबाती की परिकल्पना है। #MeToo मूवमेंट के वक़्त फ़ेमिनिस्टिक विरोध का प्रतीक चिह्न बन चुकी यह मूर्ति मिथकों को स्त्रिवादी नज़रिए से देखने की कोशिश थी।  ग्रीक कथाओं के अनुसार मेडुसा एक शापित औरत थी जिसके बाल साँप के थे। वह जिसे भी देखती, वह व्यक्ति पत्थर का हो जाता। फ़्लोरेंस में पन्द्रहवीं-सोलहवीं शताब्दी के कलाकार सेलिनी की बनायी हुई प्रतिमा है जिसमें नग्न परसियस मेडुसा के सिर को लेकर खड़ा है। इस प्रतिमा के पीछे क़िस्सा यह है कि समुद्र के देवता पोसायडन ने ख़ूबसूरत बालों वाली मेडुसा के साथ एथेना देवी के मंदिर में बलात्कार किया था। एथेना इससे मेडुसा पर नाराज़ हो गयी और मेडुसा को शाप दे दिया कि वह जिसे भी देखेगी, पत्थर का हो जाएगा। उसके बाल साँप जैसे हो जाएँगे।  (वही पुरानी बात, बलात्कार स्त्रियों की ही तो...