संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Rohit Sharma The captain

रोहित शर्मा के अंदर कितना धैर्य है मुझे समझ नहीं आता जब उसे मुबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया गया उसने कोई रिएक्ट नहीं किया हँसते हुए हार्दिक पंड्या की कप्तानी मे खेलने लगा जब उसे भारतीय टीम की कप्तानी से हटाया गया तब भी उसने कोई रिएक्ट नहीं किया हँसते हुए गिल की कप्तानी मे खेलने लगा जबकि दोनों जगह उसे हटाने का कोई मतलब नहीं बनता था क्योंकि दोनों टीमों मे कप्तान के तौर पर वही सर्वश्रेष्ठ था क्या बंदा है यार कहा मिलते है दुनियाँ मे ऐसे लोग जो इतना सेल्फलेश होते है उन से कुछ छिन भी लिया जाए तो मुस्कुराते रहते है मुझे रोहित शर्मा का व्यक्तिव क्रिकेट में सबसे बेहतर लगता है जिसे किसी भी चीज़ का मोह नहीं हैं जो एकदम भोला है एकदम मासूम जिसे सिर्फ अपना क्रिकेट खेलने से मतलब रहता है..❤️🌻

बहिन कुमारी मायावती जी

चित्र
  ९ अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक हो गया भारतीय राजनीति में,बहुजन समाज पार्टी की मुखिया सुश्री बहिन कुमारी मायावती जी ने एक रैली बुलाई काशीराम जी को श्रद्धांजलि देने के लिए अंबेडकर पार्क लखनऊ में,मायावती ने इतनी बड़ी रैली सरकार जाने के बाद पहली बार किया चुनाव को छोड़कर, मात्र एक आहवान पर अम्बेडकर पार्क खचाखच भर गया, अपार जनसमूह पहुंचा,दलितों की राजनीति करने वाली मायावती,गांव,गरीब,किसान,शोषित,दलित,आदिवासी का जनसमूह पैदल अपने साधन से पहुंचा,इतना भव्य कार्यक्रम और भीड़ देखकर राजनीतिक पंडितों को हतप्रभ कर दिया,मायावती जी की ताकत रही भगवा लहर में एक भी संसद सदस्य न होने के बावजूद राष्ट्रिय पार्टी का तमगा हासिल है साथ ही पंजाब हरियाणा में अच्छा वोट बरकरार है, मायावती जी का वोटर एकमुश्त सुरक्षित रहा और मजबूती से बसपा के साथ खड़ा रहा,यह तो सच मायावती जी से बड़ा दलित नेता अभी भारतीय राजनीति में नहीं जो उनका कद छू सके,मायावती आज भी अगर सक्रिय राजनीति में आती है तो यह एक बड़ा राजनीतिक उथल पुथल का केंद्र होगा, मायावती जी ने जातिवाद का जहर को समझा और सहा है उसके बाद काशीराम जी के सामाजिक बिंदु पर एक ...