बारह ज्योर्तिलिंग 🙏❤️
अखिल ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत भारत है,इसका जागृत उद्धरण महादेव के ज्योर्तिलिंग है, इस लेख में हम सभी ज्योर्तिलिंग की विशेषता का वर्णन करेंगे_ सौराष्ट्र मै स्थित *सोमनाथ* ज्योर्तिलिंग _ यह पहला ज्योर्तिलिंग है,गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहां पर देवताओं द्वारा बनवाया गया एक पवित्र कुंड भी है, जिसे सोमकुण्ड या पापनाशक-तीर्थ कहते हैं। *मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग* मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है। *महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग* मध्य प्रदेश स्थित के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन होने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। *ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग* मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में शिव का यह पावन धाम स्थित है। इंदौर शहर के पास जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है। *केदारनाथ ज्योर्तिलि...