मैरी नेपाल यात्रा
shivtalk.in सितम्बर का मास कुछ ऐसा होता है कि वह लगभग सावन के बाद पड़ता है और मानसून का लगभग अंत इस प्रकार पिछले कुछ वर्षों से महादेव की अनुकम्पा से यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होता रहा है, पिछली बार भगवान श्री कृष्ण की नगरी और तीर्थ स्थल तो अबकी भगवान श्री राम और महादेव के तीर्थ स्थल जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, तीन सितंबर को फोन आता है हमारे प्रिय मित्रो का और हमारी यात्रा शुरू हो जाती है पहले अयोध्या, गोरखपुर के रास्ते नेपाल नेपाल तीन अक्षरों समावेश ही नही अपितु पूरी संस्क्रति का परीचायक है बहुत ही छोटा देश लेकिन स्वभिमान बहुत बड़ा इतना कि नेपाल पेट्रोलियम अपने दम पर चलाने का पूरा प्रयास, पहाड़ियों में बसा अद्भुत वातावरण लिए सनातन का बिगुल फूंक करता हुआ एक देश, शानदार प्रस्तुति हिन्दू राष्ट्र की ।। पहुचने पर लगा कि कुछ मामलों में बहुत खुला है, वियर,वाइन,दारु,मिट,मांस हर दुकान लगभग रखने को तैयार है और रखती है भारतीय लगभग वह दर्शन को जाते है तथा युवा पीढ़ी अपने रोमांश को जगाने के लिये इसे कहने मे कोई गुरेज नही होना चाहिए, भक्ति धर्म का सामंजस्य नेपालियों मे भरपूर प्रतिवस्था मे है ...