संदेश

Rohit Sharma The captain

रोहित शर्मा के अंदर कितना धैर्य है मुझे समझ नहीं आता जब उसे मुबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया गया उसने कोई रिएक्ट नहीं किया हँसते हुए हार्दिक पंड्या की कप्तानी मे खेलने लगा जब उसे भारतीय टीम की कप्तानी से हटाया गया तब भी उसने कोई रिएक्ट नहीं किया हँसते हुए गिल की कप्तानी मे खेलने लगा जबकि दोनों जगह उसे हटाने का कोई मतलब नहीं बनता था क्योंकि दोनों टीमों मे कप्तान के तौर पर वही सर्वश्रेष्ठ था क्या बंदा है यार कहा मिलते है दुनियाँ मे ऐसे लोग जो इतना सेल्फलेश होते है उन से कुछ छिन भी लिया जाए तो मुस्कुराते रहते है मुझे रोहित शर्मा का व्यक्तिव क्रिकेट में सबसे बेहतर लगता है जिसे किसी भी चीज़ का मोह नहीं हैं जो एकदम भोला है एकदम मासूम जिसे सिर्फ अपना क्रिकेट खेलने से मतलब रहता है..❤️🌻

बहिन कुमारी मायावती जी

चित्र
  ९ अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक हो गया भारतीय राजनीति में,बहुजन समाज पार्टी की मुखिया सुश्री बहिन कुमारी मायावती जी ने एक रैली बुलाई काशीराम जी को श्रद्धांजलि देने के लिए अंबेडकर पार्क लखनऊ में,मायावती ने इतनी बड़ी रैली सरकार जाने के बाद पहली बार किया चुनाव को छोड़कर, मात्र एक आहवान पर अम्बेडकर पार्क खचाखच भर गया, अपार जनसमूह पहुंचा,दलितों की राजनीति करने वाली मायावती,गांव,गरीब,किसान,शोषित,दलित,आदिवासी का जनसमूह पैदल अपने साधन से पहुंचा,इतना भव्य कार्यक्रम और भीड़ देखकर राजनीतिक पंडितों को हतप्रभ कर दिया,मायावती जी की ताकत रही भगवा लहर में एक भी संसद सदस्य न होने के बावजूद राष्ट्रिय पार्टी का तमगा हासिल है साथ ही पंजाब हरियाणा में अच्छा वोट बरकरार है, मायावती जी का वोटर एकमुश्त सुरक्षित रहा और मजबूती से बसपा के साथ खड़ा रहा,यह तो सच मायावती जी से बड़ा दलित नेता अभी भारतीय राजनीति में नहीं जो उनका कद छू सके,मायावती आज भी अगर सक्रिय राजनीति में आती है तो यह एक बड़ा राजनीतिक उथल पुथल का केंद्र होगा, मायावती जी ने जातिवाद का जहर को समझा और सहा है उसके बाद काशीराम जी के सामाजिक बिंदु पर एक ...

गणपति उत्सव

चित्र
 गणेशोत्सव के इन 8-10 दिनों में एक आदत सी हो जाती है सभी को बप्पा के साथ आनंद में रहने की, दौड़ते भागते जीवन में सुकून, समाधान, सकारात्मक ऊर्जा, रचनात्मकता, शांति, समाधान लेकर आते है गणपति बाप्पा..शायद इसीलिए उनके आगमन की ख़ुशी से कई ज्यादा बढ़कर दुःख अनन्त चतुर्दशी को उन्हें विदा करने का होता है...वर्ष भर का सारा सुखः दुःख भी बाप्पा के चरणों में ही अपर्ण होता है...जिनपर कुछ नहीं..जो बहुत अधिक संपन्न नहीं वो भी साल भर थोड़े थोड़े करके पैसे जोड़ते है गणेशोत्सव के लिए...ताकि 10 दिन अपने गणपति बाप्पा की अच्छे से सेवा कर सके... विसर्जन के दिन सबसे ज्यादा कठिन तो छोटे बच्चों को समझाना होता है कि गनु बाप्पा जा रहे है...उन्हें जाना होगा..अगले वर्ष फिर से आएँगे...   कंठ रुध्द है और आँखे भींगी हुई फिर भी हँसकर खुशी से विदा कर रहे है बप्पा आपको.. आपकी दी हुई बुध्दि सद्कर्म में लगी रहे और जीवन आपके चरणों की सेवा में व्यतीत हो...हर सुखः दुःख में आप साथ रहे...अपनी अपनी लड़ाई हम लड़ लेंगे पर कभी जरूरत पड़ी तो आधार दीजिए...जीवन की अड़चनों में हे महाराजा आप साथ दीजिए... अब आज्ञा दीजिये... हम सभी स...

बारह ज्योर्तिलिंग 🙏❤️

चित्र
 अखिल ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत भारत है,इसका जागृत उद्धरण महादेव के ज्योर्तिलिंग है, इस लेख में हम सभी ज्योर्तिलिंग की विशेषता का वर्णन करेंगे_ सौराष्ट्र मै स्थित *सोमनाथ* ज्योर्तिलिंग _ यह पहला ज्योर्तिलिंग है,गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहां पर देवताओं द्वारा बनवाया गया एक पवित्र कुंड भी है, जिसे सोमकुण्ड या पापनाशक-तीर्थ कहते हैं। *मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग* मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है।  *महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग* मध्य प्रदेश स्थित के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन होने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है।  *ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग* मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में शिव का यह पावन धाम स्थित है। इंदौर शहर के पास जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है।  *केदारनाथ ज्योर्तिलि...

तिरंगा 🇮🇳🇮🇳

चित्र
  तिरंगा #राष्ट्र ध्वज #भारत #इंडिया #स्वतंत्र #गणतंत्र दिवस #स्वतंत्रता दिवस #independanceday #republicday  तिरंगा क्या है? तीन रंगों से रंगा हुआ समन्वय और उसके मध्य चोवीस तिलिया? बनती छवि इतनी ही है लेकिन उसके लिए जो भारत को नही जानता,तिरंगा एक भारतीय के लिए आन वान शान है,तिरंगा एक स्वाभिमान का प्रतीक है, तिरंगा ऊर्जा का स्रोत है,तिरंगा अमृत काल की भावना है लेकिन इतना सब क्यों विशेष बनाता है एक तिरंगा उसका एक मात्र कारण है भारतवासी की भारतीयता, जब सरकार ने हर घर तिरंगा की धुन दी कई देशवासी नाराज हुए अपने जायज कारणों से क्यों की इस अगस्त के पहले तिरंगा को बड़ी हिफाजत से और नजाकत से फहराया गया,किंतु परंतु सरकार ने एक फैसला किया देशवासियों ने आजादी के 75 वर्ष मैं अपनी जिजीविषा से तिरंगे का सम्मान किया, क्रिकेट मैच मै बज रही धुन हो या बच्चो की प्रभात फेरी सब मैं वही जोश, भारत माता की जय, इंकलाब ज़िंदाबाद के नारों से सुशोभित होता तिरंगा कितना भव्य है तिरंगे की महिमा, एक सैनिक की मां पत्नी बच्चे सब कुछ छोड़ जाति है अपनी पति,बेटे,पिता को आखिरी श्रद्धांजलि भी उसी तिरंगे के बीच देती...

राजनीति की भविष्य "अदिति"

चित्र
भारतीय राजनीति मै बहुत कम लोगों का ऐसा मुकाम था या है, जिन्होंने अपनी पहचान अपने क्षेत्र मै लगातार कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बनाई हो ऐसे हम सबके आदरणीय हम सबके मार्गदर्शक अखिलेश सिंह जी थे, जिन्होंने लगातार रायबरेली के लिए अथक परिश्रम किया और साथ ही राष्ट्र और प्रदेश के स्तर पर शानदार कार्य किए,उनके गए हुए दो साल हो गए लेकिन जनता के दिलो मै पूरी तरह से जिंदा है, जब भी कोई बड़ी मुसीबत आती है तो आज भी  सर्वकालिक विधायक अखिलेश सिंह जी को याद करते है ।।  मै भी उनको बारंबार प्रणाम करता हूं ।। अब बात करते है उनकी सुपुत्री पूरे रायबरेली जिले की चहेती विधायक श्री मति अदिति सिंह जी की सत्ता की धमक पूरे विधानसभा मै अपनी प्रतिभा से लोहा मनवाया और विरोधी दल मै रहने के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा प्राप्त की वो राम मंदिर के मुद्दे पर हो या फिर सयुक्त सत्र के लिए हो जब क्षेत्र के विकास के लिए वह सदन के अंदर उपस्थित हुई और अपनी बात को मुखरता से रखा ।। अदिति दीदी चंद लोग मै शुमार है जिन्होंने एक अच्छी शिक्षा के क्षेत्र में  आशातीत सफलता को प्राप्त किया, विधायक जी अपने पिता जी...

वजन की समस्या

चित्र
भारत मै वजन को लेकर अलग अलग पैमाने है, पूरा विश्व जीरो फिगर की ओर भाग रहा है यह ट्रेंड आज से नही है बल्कि मानव सभ्यता जब रोजी रोटी की चिंता से आगे निकलती है तो इस ओर विशेष ध्यान जाने लगता है, यह पर कुछ सर्टिफाइड ट्रिक्स है जो आपके वजन घटाने मै पूर्ण सहयोग कर सकती है ।। 01=खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं कम से कम बीस मिनट से एक घंटे का फर्क जरूर रखे ।। 02=जहां तक संभव हो पानी बैठकर ही पिए विज्ञान के अनुसार इसका भी असर आपके मोटापे पर पड़ता है ।। 03= कोशिश करे मल मूत्र का त्याग भी बैठकर करे इससे एक प्रकार का व्यायाम भी होगा और घुटनों पर जोर नही पड़ेगा ।। 04=कुछ न कुछ व्यायाम अवश्य कर ले कुछ नही संभव तो सीढ़ियों को चार से पांच बार उतर चढ़ ले इससे मांसपेशी खीचेंगी और मोटापा मै असर होगा ।। 05=खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर न जाए खाना खाने के बाद बीस से पच्चीस कदम चले ।। ये पांच चीजे अगर आप अपने जीवन मै उतारते है मोटापा बहुत हद तक कम हो जायेगा, आप पूर्ण स्वस्थ होने की ओर अग्रसर हो जायेगे ।।